सूरजपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी : महिलाओं-नाबालिगों समेत 19 घायल, एक की हालत गंभीर

सूरजपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी : महिलाओं-नाबालिगों समेत 19 घायल, एक की हालत गंभीर

सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ़) 23 । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में कई नाबालिग सहित 19 मजदूर घायल हैं, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके की है। करीब 30 मजदूरों को लेकर पिकअप आ रही थी। चालक के नियंत्रण खोने से वाहन पलट गया। मजदूरों के बीच कई नाबालिग भी मौजूद थे। सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है। सूचना के बाद घायलों को सूरजपुर के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी का इलाज जारी है।

वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh