राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 23 जुन । गायत्री विद्या मंदिर (हिन्दी माध्यम) कंचनबाग में योग दिवस मनाया गया। शाला की शिक्षिका श्रीमती अर्चना, गौतम एवं भारती मानिकपुरी द्वारा बच्चों को योग प्राणायाम करवाया गया। भ्रामरी, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, वज्रासन, वृक्षासन, भुजंगासन आदि योग के पश्चात् श्रीमती अर्चना गौतम ने योग के लाभ बताये कि योग से रोग का निदान होता है, मन प्रसन्न व शांत रहता है, मांसपेशियाँ मजबूत होती है, कद बढ़ता, शरीर सुडौल, सुन्दर बनता है। बच्चे योग करके आनंदित, प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।
शाला की प्राचार्य सुश्री सीमा श्रीवास्तव ने योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग को अपने दिनचर्या में अपनाना है। यह गर्व की बात है कि भारत के ऋषियों की परम्परा को पूरी दुनिया अपना रही है। योग रोग के साथ विचारों को भी शुद्ध करता है।

गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, संरक्षक श्री नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सास्कृतिक प्रभारी श्री हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गाँधी, डायरेक्टर अमित उत्तलवार, उप प्राचार्य श्रीमती तामेश्वरी साहू एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को योग दिवस की बधाई दी।

