राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 23 जून 2026/ सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन संस्कृति एवं राजभाषा के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे और छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने विशेष ट्रेन की बोगी नंबर बी 8 में राजनांदगांव की टीम के सदस्यों से सौजन्य भेंट की ।
संचालक श्री कन्नौजे ने बोगी में सवार दाऊ मंदराजी राज्य सम्मान से सम्मानितछत्तीसगढ़ की स्वरकोकिला श्रीमती कविता वासनिक और भामाशाह सम्मान से सम्मानित शिक्षाविद् श्री नीरज बाजपेयी तथा लोक कलाकारों तथा साहित्यकारों से परिचय प्राप्त किया ।
इस अवसर पर श्रीमती कविता वासनिक ने अपनी प्रसिद्ध गीत पता दे जा रे गाड़ीवाला गुनगुनाया ।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती वैशाली मरडवार, साहित्यकार वीरेन्द्र बहादुर सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, डॉ. गजेंद्र हरिहरनो,रोशन साहू, लखनलाल साहू, ग्वाला प्रसाद यादव, धरती के सिंगार के संचालक महेश्वर दास साहू, दिलीप श्रीवास्तव, अलखराम यादव, और सहायक नोडल अधिकारी सुखमा चंद्रवंशी उपस्थित थे ।

