बेमेतरा में दर्दनाक हादसा : दीवार ढहने से दो मासूम बच्चों की मौत, महिला की हालत गंभीर

बेमेतरा में दर्दनाक हादसा : दीवार ढहने से दो मासूम बच्चों की मौत, महिला की हालत गंभीर

बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ़) 28 जुन । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के लोग खाना खाने के बाद बर्तन साफ कर रहे थे। इसी दौरान शशिकला खंडेलवाल घर के पास बनी कच्ची दीवार के पास बर्तन मांज रही थीं। उनके साथ दो मासूम बच्चियां भी मौजूद थी। तभी अचानक जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और तीनों मलबे में दब गए।

हादसे में 12 वर्षीय वंशिक कोशले और 10 वर्षीय राधिका कोशले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बच्चियों की बुआ सशिकला खंडेलवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं

Chhattisgarh