बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 28 जुन । सन टू ह्यूमन परिवार, बिलासपुर के साधकों ने आज राजकिशोर नगर स्थित शनि साईं मंदिर में पूज्य परम आलय जी द्वारा विकसित विभिन्न वैज्ञानिक एवं साधनात्मक प्रयोगों का सामूहिक अभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री ललित अग्रवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ।
बताया गया कि पूज्य परम आलय जी ने लगभग 30 वर्षों की सतत साधना, अध्ययन एवं विभिन्न प्रयोगों के उपरांत जनसामान्य के शरीर, मन एवं चेतना को स्वस्थ एवं संतुलित रखने के उद्देश्य से अनेक व्यावहारिक अभ्यास विकसित किए हैं। इनमें नाभि झटका सहित कई स्वास्थ्यवर्धक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले अभ्यास शामिल हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने इन अभ्यासों को पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ किया तथा नियमित साधना के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
सन टू ह्यूमन परिवार, बिलासपुर ने सभी नागरिकों से इन स्वास्थ्य एवं जागरूकता संबंधी साधनाओं से जुड़कर स्वस्थ तन, शांत मन एवं जागृत चेतना की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संजय जैन, एस एल राठौर, रामकुमार वस्त्रकार, शरद साहू, दिलीप राठौर, राकेश राठौर, अजय जैन, ललित अग्रवाल, प्रणय जैन, भव्य जैन, डॉ एके सिंह, सुशील धर दिवान, चंचल जैन, दीपा, सरिता सिंह, विनीता सिंह, प्रीति बावरे, के रेवती, अलका राठौर, सृष्टि राठौर, मधु, स्नेहा जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

