कोरबा में टला बड़ा रेल हादसा : एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी

कोरबा में टला बड़ा रेल हादसा : एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी

कोरबा(अमर छत्तीसगढ़) 28 जुन । कोटमी सोनार के समीप रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ गईं। समय रहते स्थिति को संभाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

घटना ने एक बार फिर रेलवे की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि रेलवे अधिकारियों की तत्परता से संभावित दुर्घटना टल गई।

गौरतलब है कि इसी वर्ष बिलासपुर के समीप भी रेल दुर्घटना का मामला सामने आया था, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। ताजा घटना ने रेलवे की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Chhattisgarh