रायगढ़(अमर छत्तीसगढ़) 29 जुन । छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल के दो गांवों में हाथियों का आतंक देखने को मिला है। रविवार देर रात हाथियों ने ना सिर्फ मकान और झोपड़ी को तोड़ा बल्कि आम की फसल को नष्ट कर अनाज को भी चट कर दिया, जिससे ग्रामीणों मे डर का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, लेलूंगा और कापु इलाके में पिछले दो दिनों से हाथियों का एक दल जमकर उत्पात मचा रहा है। बीती रात तो हद ही हो गई जब हाथियों ने पांच मकान के साथ-साथ एक झोपड़ी को तहस नहस कर दिया। इतना ही नहीं एक बगीचे की बाउंड्री भी तोड़कर आम की फसल को नष्ट कर दिया और घर में रखे चावल के बोरो से चावल को भी चट कर दिया। ऐसे में ग्रामीण अब डर के साए में जीने को मजबूर है।

