सब्जी बाड़ी में लहलहा रही थी गांजे की फसल : पुलिस ने खेती करने वाले को किसान को किया गिरफ्तार, 3 किलो गांजा भी जब्त

सब्जी बाड़ी में लहलहा रही थी गांजे की फसल : पुलिस ने खेती करने वाले को किसान को किया गिरफ्तार, 3 किलो गांजा भी जब्त

लोरमी(अमर छत्तीसगढ़) 29 जुन । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गांजा की खेती करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की सब्जी बाड़ी से गांजे के पौधे बरामद किए गए, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अमोरा निवासी भैयालाल धुरी (60 वर्ष) अपने खेत की सब्जी बाड़ी में अवैध रूप से गांजा की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां से 3 नग हरे गांजे के पौधे बरामद किए गए। इनका कुल वजन 3.650 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।

बरामद गांजा पौधों को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) के तहत अपराध दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत की गई। अभियान के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और खेती पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh