यातायात पुलिस बिलासपुर, परिवहन, एनएचएआई के साथ अभियान चलाकर नेशनल हाइवे में संयुक्त रूप से की गई बड़ी कार्यवाही, 45 अवैध निर्माण को हटाया गया

यातायात पुलिस बिलासपुर, परिवहन, एनएचएआई के साथ अभियान चलाकर नेशनल हाइवे में संयुक्त रूप से की गई बड़ी कार्यवाही, 45 अवैध निर्माण को हटाया गया

बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़) 30 जुन।

यातायात पुलिस बिलासपुर की प्रशासन, परिवहन, एनएचएआई के साथ अभियान चलाकर नेशनल हाइवे में संयुक्त रूप से की गई बड़ी कार्यवाही
🔹नेशनल हाईवे में सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर अतिक्रमण कर बनाई गई 45 अवैध निर्माण को अतिक्रमण मुक्त कर हटाई गई
🔹अवैध अतिक्रमण पर संयुक्त टीम के अभियान लगातार जारी रहेगी।
🔹यातायात नियमों का उल्लंघन और सुरक्षा मानकों की अवहेलना पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी लगातार कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में नेशनल हाईवे मार्ग में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों व यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो इसके लिए लगातार सड़क सुरक्षा के विविध आयामों पर प्रयास की जा रही है।

इस हेतु नियमित रूप से वाहन चालकों व सह चालकों को विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से प्रशिक्षित की गई है वहीं हाईवे मार्ग में स्थित समस्त होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप, पंचर दुकान एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों व वाहन चालकों व मालिको द्वारा मुख्य मार्ग में गाड़ी खड़ी ना हो इसके लिए लगातार हिदायतें दी जा रही है।

साथ ही अनाधिकृत रूप से नेशनल हाईवे पर खड़ी वाहनो पर प्रभावी अंकुश एवं नियंत्रण लगाए जाने हेतु सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालान भी जारी की जा रही है।


इसी कड़ी में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार नेशनल हाईवे मार्ग में स्थित विभिन्न होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप, पंचर दुकान एवं अन्य व्यावसायिक संस्थान जो किया अनाधिकृत रूप से निर्मित की गई है एवं नेशनल हाईवे मार्ग मैं अतिक्रमण करके बनाई गई है उन पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के गाइडलाइन के अनुसार अतिक्रमण मुक्त कराए जाने हेतु पुलिस, प्रशासन, नेशनल हाईवे, परिवहन विभाग, स्थानीय थाना पुलिस, नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम के संयुक्त प्रयास के द्वारा ऐसे अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराई जा रही है।


विदित हो कि नेशनल हाईवे मार्ग में अनेक व्यावसायिक प्रतिष्ठान जिनके द्वारा सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों को नजरअंदाज करते हुए अतिक्रमण अनाधिकृत निर्माण कराई गई थी जिनमें से अभी तक 45 अवैध निर्माण को अतिक्रमण मुक्त कर हटाई गई है वहीं पूरे नेशनल हाईवे मार्ग में स्थित अन्य अवैध निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन पर भी लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है साथ ही नेशनल हाईवे मार्ग में अन्य व्यवसाय करने वाले सभी को यातायात नियमों के समुचित पालन तथा सुरक्षा मापदंडों के अनुसार ही व्यवसाय का संचालन किया जाने हेतु विधायक दी जा रही है।


हाईवे मार्ग के किनारे स्थित समस्त व्यावसायियों से यातायात पुलिस बिलासपुर की ओर से विशेष अपील है कि हाईवे मार्ग में उच्चतम न्यायालय के द्वारा व्यवसाय संचालन के संबंध में गाइडलाइन जारी की गई है उसका समुचित पालन करें तथा किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों का उल्लंघन ना हो इसका सभी ध्यान रखें ताकि नेशनल हाइवे में वाहन चालन के दौरान किसी भी प्रकार की जोखिम की स्थिति निर्मित ना हो।

Chhattisgarh