मातेश्वरी जगदम्बा की 61वीं पुण्य स्मृति पर ब्रह्माकुमारीज में अलौकिक समागम आयोजित

मातेश्वरी जगदम्बा की 61वीं पुण्य स्मृति पर ब्रह्माकुमारीज में अलौकिक समागम आयोजित

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 1 जुलाई । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर लालबाग स्थित वरदान भवन में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावनाओं के साथ24जून बुधवार को अलौकिक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों ने सहभागिता कर मातेश्वरी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति के साथ हुआ। इस अवसर पर सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के त्याग, तपस्या, समर्पण एवं आध्यात्मिक सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मातेश्वरी जी ने अपने जीवन को मानव कल्याण और आध्यात्मिक जागरण के लिए समर्पित किया तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुष्पा दीदी जी ने बताया कि मातेश्वरी जी का जीवन सादगी, अनुशासन, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी लाखों लोगों को श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने सभी को उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज में शांति, प्रेम और नैतिक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया।

समागम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी मातेश्वरी जी के जीवन एवं कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

अंत में सभी ने विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए सामूहिक रूप से मेडिटेशन का अभ्यास किया तथा मातेश्वरी जगदम्बा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भागवतचार्य विनोद गोस्वामी,किसान नेता अशोक चौधरी,पूर्व लोकपाल अमलेन्दु हाजरा, भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष राजेश शर्मा, स्टेशन मास्टर राजेश बर्मन,पार्षद राजा माखीजा, पार्षद चन्दशेखर लश्करे, पार्षद प्रियंका कुरनंजेकर, डॉ नरेन्द्र गाँधी, राकेश ठाकुर, भागचंद सोमानी, लायन्स क्लब अध्यक्ष अमित खंडेलवाल,नरेश परचानी,डॉ पदमा पारख,शारदा तिवारी, डॉ साधना तिवारी,श्रीमती चम्पा गुप्ता,सनातन धर्म महिला मण्डल की प्रदेश अध्यक्ष मौसमी शर्मा, ज्योतिषाचार्य नीलम शुक्ला, मधु खंडेलवाल,श्रीमती शीला गाँधी, अखण्ड ब्राह्मण समाज महिला मण्डल अध्यक्ष ममता अवस्थी, कस्तूरबा महिला मण्डल अध्यक्ष अल्का जानी, श्रीमती रत्ना ओसवाल,अर्चना दास, वर्षा अग्रवाल, दीपा सोमानी,प्रियंका डोडिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Chhattisgarh