एल्डरमैनों की नियुक्ति : बिलासपुर और दुर्ग संभागों में लोगों को मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी

एल्डरमैनों की नियुक्ति : बिलासपुर और दुर्ग संभागों में लोगों को मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 2 जुलाई । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर और दुर्ग संभाग के विभिन्न नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैनों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार बिलासपुर नगर निगम समेत संभाग के आठ जिलों के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।

विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत नगर निगम बिलासपुर में 11 लोगों को एल्डरमैन मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग के सभी आठ जिलों के नगरीय निकायों के लिए भी नियुक्तियों की सूची जारी कर दी गई है।

नगरीय प्रशासन मंत्रालय के आदेश के बाद संबंधित निकायों में मनोनीत एल्डरमैनों को परिषद की बैठकों में भाग लेने तथा विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी संबंधित नगरीय निकायों को आदेश की प्रतियां भेज दी गई हैं तथा नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एल्डरमैनों की नियुक्ति से नगरीय निकायों के कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chhattisgarh