ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 3 जुलाई ।
आचार्य श्री रामेश व उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा की विशेष कृपा से समता भवन मे लगातार प्रवचन चल रहा है इस दौरान शासन दीपिका महासती श्री पराग श्री जी म सा ने अपनी औजस्वी शैली से कहा जन्म जन्म का साथ होगा धर्म हमारा, जो धर्म करेगा वो काटेगा एक दिन भव भव के बंधन, अब तो आ जा धर्म करेगे फूल खिलेगे जीवन मे चमन से जग छोडेगें,म सा ने कहा नैतिक और प्रमाणित जीता है उसका परिवर्तन हो जाता है।
म सा ने कहा हमारी आत्मा मे ऐसा डर होना चाहिए कर्मो को आज ही तोड देवें, आज्ञा का तोड कभी नही निकालना समायिक कितनी भी कर लो जब तक नैतिकता का प्रमाणित नही होगा तो कुछ नही होगा।जीवो की हींसा को अनजाने मे नही लेनी चाहिए सामायिक नही करेगा तो चलेगा पर प्रतिकंमण मे प्रायश्चित जरुर लेना पडेगा, वचन पर द्दढ रहे प्राण जाये या नही जये भगवान महावीर की बात कभी नही जाये।
इससे पहले साध्वी श्री प्रखर श्री जी म सा ने भजन से कहा ओ मतवाले प्रभु गुण गाले, तू अपनी जुबान से तुझको जान ही पडेगा इस संसार से, खाता खुलेगा जब कर्मो का एक दिन जब तर तर रोयेगा एक दिन।इस शरीर मे बहुत सुख सुविधा है जिससे आत्मा को साता पहुचती है।
म सा ने कहा इस दुनिया मे अनेको लोग हे उन सभी का सोचने कि नजरिया अलग अलग हुआ करता है,मोटे तोड पर दूरदर्शन को देखना अलग। पुदगलो का आकर्षण इन्द्रियों द्वारा होता है।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

