लायन्स क्लब बिलासपुर द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

लायन्स क्लब बिलासपुर द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम


बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) , 12 जुलाई 2026।
लायन्स क्लब बिलासपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आज एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण करना रहा।

इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। सभी वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति यदि प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन शैलेष बाजपेयी, जेडसी लायन हर्ष पांडेय, पीडीजी लायन प्रीतपाल बाली, डिस्ट्रिक्ट एलसीआईएफ लायन दिनेश अग्रवाल, लायन अजय पांडे, लायन चरणजीत गंभीर, लायन अनिल अग्रवाल, लायन इत्तेफाक सागरी, लायन अरुण शुक्ला, डॉ. राजेश दूबे, लायन रमेश अग्रवाल, लायन हरभजन गंभीर, लायन जी. एल. जैन, लायन मोहन होनप, लायन मनीष चंदेल, लायन नरेश भंडारी, लायन महेश डागा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में लायन शैलेष बाजपेयी, लायन प्रीतपाल बाली, लायन दिनेश अग्रवाल, लायन चरणजीत गंभीर एवं लायन मनीष चंदेल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

“एक पेड़ – एक जीवन, हरित बिलासपुर – स्वस्थ भविष्य” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Chhattisgarh