प्रतिबंधित नशीले मादक पदार्थ पोस्ता/डोडा सहित 04 तस्कर गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले मादक पदार्थ पोस्ता/डोडा सहित 04 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़ ) 12 जुलाई।

’’ प्रतिबंधित नशीले मादक पदार्थ पोस्ता/डोडा सहित 04 तस्कर गिरफतार

’’ तोरवा पुलिस की कार्यवाही मादक पदार्थ बिक्री करने ग्राहक तलासते 04 आरोपी को किया गिरफतार

(01) मनमोहन सिंह कल्ले उर्फ मोना पिता ज्ञान सिंह उम्र 45 साल साकिन ग्राम चिमना थाना जगरांव जिला लुधियाना पंजाब हाल मुकाम जोगीपुर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.
(02) सुरजीत सिंह पिता प्रीतम सिंह उम्र 45 साल साकिन हदैतपुर थाना कत्थु नगर जिला अमृतसर पंजाब
(03) पुष्पराज जांगडे पिता वीरेन्द्र जांगडे उम्र 36 साल साकिन कोहिलाडीह थाना कोतवाली जिला मुंगेली छ.ग. (04) सुरेन्द्र ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव उम्र 25 साल साकिन ग्राम रहंगी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर

जप्त मशरूका: –
एक पीला बैंगनी का प्लास्टिक थैला जिसके अंदर में 06 नग पारदर्शी पॉलिथीन के अंदर में अवैध मादक पदार्थ डोडा/पोस्ता जिसे पॉलिथीन व थैला में रखे कुल 3.264 किलोग्राम कीमती 45,000 रूपये


तोरवा पुलिस के द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देश के परिपालन में क्षेत्र में लगातार अड्डेबाजी, चाकूबाजो पर कार्यवाही किया जा रहा हैं व अवैध गतिविधियो पर लगातार नजर रखी जा रही हैं।

कि दिनांक 12.07.2026 को अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान सूचना मिली की महमंद बायपास रोड के 04 व्यक्ति थैले में रखा हुआ समान संदग्धि अवस्था में खडे हुये है,कि सूचना पर त्वरित तस्दीक कार्यवाही हेतु तोरवा पुलिस मौके पर 04 व्यक्ति मिले हुलिया से बाहरी व्यक्ति लग रहे थें पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे कि पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पूछताछ करने तथा थैला को चेक पर बारीक मादक पदार्थ जैसे महक आ रही थी।

जिसके संबंध में पूछताछ प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा /पोस्ता होना पाया गया। जिसकी बिक्री आम बाजार में प्रतिबंधित हैं। चारो व्यक्ति से पूछताछ करने पर दीगर प्रांत पंजाब , एवं राज्य के मुगेली बिलासपुर का होना बताये उक्त मादक पदार्थ डोडा रखने अथवा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होना पाया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर चारो आरोपीयो को गिरफतर किया गया हैं। दिनांक 12.07.2026 के माननीय न्यायालय रिमांड में पेश किया गया हैं।

Chhattisgarh