रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) , 12 जुलाई 2026।
तेरापंथ धर्मसंघ की गौरवशाली परंपरा एवं संस्कारों को सुदृढ़ करते हुए तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर द्वारा जैन संस्कार विधि के माध्यम से श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल जैन एवं उनकी नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
समारोह में जैन संस्कारक अनिल दुग्गड़ एवं सूर्यप्रकाश बैद ने जैन संस्कार विधि के अनुरूप संपूर्ण शपथ ग्रहण प्रक्रिया का प्रभावी एवं प्रेरणादायी संचालन किया। नवपदाधिकारियों ने धर्म, संगठन एवं समाज के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर तेरापंथ समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर की ओर से निवर्तमान अध्यक्ष योगेश बाफना, अध्यक्ष आकाश बैद, मंत्री आदित्य बैद, उपाध्यक्ष अजय जैन, उपाध्यक्ष चिंकल जैन, संगठन मंत्री दिलीप बोरड़, कार्यकारिणी सदस्य नवीन दुग्गड़, विवेक बैद, पंकज बोथरा, कलश नाहर, ऋषभ जैन, प्रतीक जैन सहित अनेक सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता निभाई तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल जैन एवं समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामना की।


