रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 13 जुलाई । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्रवाई हुई शुरू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन को पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन की सूचना दी। इसके बाद सदन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मानसून सत्र की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उनके कला, संस्कृति और लोक परंपरा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान का उल्लेख करते हुए सदन को इस दुखद समाचार से अवगत कराया।
सदन के सभी सदस्यों ने पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। तीजन बाई ने पंडवानी गायन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर है।

