रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 13 जुलाई । छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के पहले ही दिन जमकर हंगामा हो गया। कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी पर स्थगन प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव के रखे जाते ही सदन में दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस होने लगी।
दोनो ओर के विधायकों की ओर से आ रहे अपने-अपने तर्कों के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने प्रसताव नामंजूर कर दिया। स्थगन नामंजूर होन के बाद विपक्ष की ओर से जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी के बीच भी दोनों पक्षों के बीच राम मंदिर में चोरी पर तीखी बहस होती रही।
धरमलाल कौशिक ने भूपेश बघेल से पूछा आपने कितना दान दिया। इस पर श्री बघेल ने सदन जानकारी देते हुए बताया कि, उन्होंने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या को 1 लाख 21 हजार की राशि दान की है।
इस बीच भारी हंगामे जारी रहेन पर अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू होने के बाद भी विपक्ष की ओर से नारेबाजी जारी रही। इस बीच भारी हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

