धमतरी में बाल विवाह टला : दो नाबालिगों का करवाया जा रहा था ब्याह, अधिकारियों ने समझाइश देकर रुकवाई शादी

धमतरी में बाल विवाह टला : दो नाबालिगों का करवाया जा रहा था ब्याह, अधिकारियों ने समझाइश देकर रुकवाई शादी

धमतरी(अमर छत्तीसगढ़) 13 जुलाई । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की का विवाह रचाया जा रहा था। घरातियों में खुशी का माहौल था, बारात गांव पहुंच चुकी थी और स्वागत की रस्में चल रही थी, लेकिन इसी बीच एक फोन कॉल ने पूरे खेल को बदल दिया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई। पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम चरमुड़िया का है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को जैसे ही बाल विवाह की गुप्त सूचना मिली वे बिना देरी किए मौके पर पहुंची। इस दौरान पता चला कि 17 साल की नाबालिग लड़की का विवाह सिलौटी गांव के 18 साल के नाबालिग लड़के के साथ कराया जा रहा था।

विभाग की टीम ने मौके पर दोनों परिवारों को बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। काफी जद्दोजहद और समझाइश के बाद आखिरकार ये शादी रुकवाई गई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कानून को अपने हाथ में न लें। बाल विवाह न केवल गैर कानूनी है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है।

Chhattisgarh