राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 26 जुलाई । जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा ने चार थाना प्रभारियों (TI), एक उप निरीक्षक (SI) और एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) का तबादला किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह स्थानांतरण किया गया है। तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस महकमे में इस प्रशासनिक फेरबदल को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

