बेमेतरा (अमर छत्तीसगढ़) 26 जुलाई।
• पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।

• जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी, थाना नवागढ़, नांदघाट, दाढ़ी, चंदनू , परपोड़ी, खम्हरिया, साजा एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम की कार्यवाही।
• शराब बेचने वाले एवं सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करने व पिलाने वाले 11 आरोपियों के विरुद्ध की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

• आबकारी एक्ट के तहत 66 पौवा देशी प्लेन/मसाला/अंग्रेजी शराब (11,880ml), कुल जुमला कीमती 6, 080/- रूपये जप्त।
• अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशीली पदार्थो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी श्री विनय कुमार, श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
*इसी क्रम में 25 जुलाई 2026 को* जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी थाना नवागढ़, नांदघाट, दाढी, चंदनू एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सूचना पर नवागढ से मुंगेली मुख्य मार्ग में धान मंडी के पास रोड किनारे ग्राम झाल, पुल के पास ग्राम खपरी में, फुड पार्क बंद काम्पलेक्स के सामने चंदनू, दाढी से घोरेघाट रोड ईट भट्ठी के सामने एवं ग्राम कोहडिया में रेड कार्यवाही कर 05 आरोपियों को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।
*जिसमें थाना नवागढ, नांदघाट, दाढी, चंदनू एवं चौकी कंडरका में* 05 प्रकरण में 05 आरोपियों 01. विनोद अहिरे पिता संतोष अहिरे उम्र 34 वर्ष निवासी मोतिमपुर थाना नवागढ, 02. घनश्याम यादव पिता शिव कुमार यादव उम्र 29 वर्ष, निवासी खपरी थाना नांदघाट, 03. कोमल यादव पिता चंदू लाल यादव उम्र 46 वर्ष, निवासी आंदू थाना चंदनू, 04. किशन डेहरे पिता स्व. घासीराम डेहरे उम्र 50 वर्ष, निवासी सुखाताल थाना दाढी, 05. मुकेश वर्मा पिता मोती लाल वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी कोहडिया चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा, कुल 05 प्रकरण में 05 आरोपियों के कब्जे से 66 पौवा देशी प्लेन/मसाला/अंग्रेजी शराब (11,880ml) कीमती लगभग 5,020/- रूपये, बिक्री नगदी रकम 1,060/- रुपये, कुल जुमला 6, 080/- रूपये को धारा 34 (1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
*इसी क्रम में 25 जुलाई 2026 को* थाना दाढी, परपोडी, थाना खम्हरिया, साजा एवं चौकी कंडरका में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 06 प्रकरण में 06 आरोपी 01. जमीर खान उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं.02 परपोडी, थाना परपोडी, 02. संतु सिन्हा उम्र 50 वर्ष, निवासी खम्हरिया, थाना खम्हरिया, 03. ललित सिन्हा उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 09 थान खम्हरिया, थाना खम्हरिया, 04. मदन लाल भारती उम्र 50 वर्ष निवासी भरदा चौक कंडरका,चौकी कंडरका, 05. मनीष सिन्हा उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 04 साजा, थाना साजा, 06. शिव कुमार साहू उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 साजा, थाना साजा, जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
*उक्त कार्रवाई में* थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू, सत्य प्रकाश उपाध्याय, थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, थाना प्रभारी खम्हरिया उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, थाना प्रभारी दाढी उप निरीक्षक राकेश साहू, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक द्वावारिका प्रसाद देशलहरे, चौकी प्रभारी कंडरका डी.एल. सोना, सउनि बनवाली सोनकर, पुरूषोत्तम कुलार्य, कृष्ण कुमार क्षत्री, मोहन साहू, प्रधान आरक्षक अनिल तिवारी, सुखेलाल बंजारे, दुर्गेश तिवारी, खुलेश्वर गायकवाड, आरक्षक भुषण मारकंडे, प्रताप यादव, आकाश सिंह, सुरेश सोनकर, मिथुन चंद्रवंशी, ओंकार निर्मलकर, योगेश साहू सहित थाना नवागढ़ , नांदघाट, दाढी, चंदनू ,परपोड़ी, खम्हरिया, साजा एवं चौकी कंडरका के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


