रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 26 जुलाई। खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम व श्रध्दापूर्वक मनाया जाएगा ।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि प्रातः 6 बजे स्नात्र महोत्सव से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आरम्भ होगा । सैकड़ों बच्चों व श्रावक श्राविकाओं द्वारा अष्टप्रकारी पूजा , गुरुवंदना पश्चात 9 . 30 बजे से दादागुरुदेव की बड़ी पूजा में गुरु गुणानुवाद किया जावेगा ।
दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी श्रीमति पुष्पादेवी मनोज कविता कोठारी , पदमचंद पंकज नीलेश गोलछा , , महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव दिया कल्प गर्वित प्रेरित कोचर , पदमचंद मनीष बरड़िया मुंबई , वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा , अनमोल ममता दर्श जैन , जयचंद रमेश मोहन बच्छावत , बसंत जितेन्द्र नाहर , नीलम चंद डॉ अंशुल बरड़िया , गुमान चंद सुरेश झाबक , करणमल संपतलाल घीया , गुलाब चंद सोहन लाल टीकम जी गोलछा , संतोष सरला बैद , मोहन लाल नवीन नमित भन्साली , अशोक अरुणा अमित कोठारी , मनोहरमल पुगलिया , मंजू महेन्द्र मयंक पूजा कोठारी , राजेश करुणा सिंघी , प्रकाश चंद प्रदीप बरमट ,बजीवनलाल डॉ योगेश बंगानी , तिलोकचंद नितिन निकेश बरडिया , अपूर्व दिशा मालू , इंदरचंद सुशीला देवी आकाश श्रीश्रीमाल चम्पालाल विक्रम गुंदेचा , इंदरचंद जय कुमार, विजय कुमार सांखला परिवार व गुरुभक्त परिवार हैं ।

ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि गुरुदेव की छतरी को सुगंधित पुष्प से सजाया जावेगा । मंजू कोठारी ने बताया कि रात्रि में खरतरगच्छ महिला परिषद , श्री सीमंधर महिला मण्डल व गुरुभक्तों द्वारा चारों दादागुरुदेव को समर्पित भक्ति की जावेगी ।

