बास्केटबाल खिलाड़ी प्रिया एवं मोना गोस्वामी का खेल कोटे से रेल्वे में हुआ चयन

बास्केटबाल खिलाड़ी प्रिया एवं मोना गोस्वामी का खेल कोटे से रेल्वे में हुआ चयन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 26 जुलाई। दो बास्केटबॉल खिलाड़ी बहनों कु. प्रिया गोस्वामी एवं कु. मोना गोस्वामी ने राजनांदगॅाव जिला सहित पूरे प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करते हुए बास्केटबॉल खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियॉ अर्जित की हैं।

इन दोनो खिलाड़ियों ने आज राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव से मोतीपुर स्थित उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट की और अपनी उपलब्धि से अवगत कराते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इन खिलाड़ी बहनों के साथ उनके पिता तीरथगिरि गोस्वामी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक राजेन्द्र यादव, सेवानिवृत्त पी.टी.आई. एवं दिग्विजय स्टेडियम के पूर्व प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजेन्द्र (बंटू) जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

दिग्विजय स्टेडियम समिति राजनांदगॉव के कार्यालय सहायक तिरथगिरी गोस्वामी, निवासी वार्ड नं.23 सहदेव नगर, राजनांदगॉव की दोनो पुत्रियॉ बास्केटबॉल खिलाड़ी कु. प्रिया गोस्वामी आयु 23 वर्ष एवं कु. मोना गोस्वामी आयु 21 वर्ष, ये दोनो बहनों ने बचपन से साथ-साथ प्रेक्टिस करते हुए स्पोर्टस् ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सॉई) राजनांदगॉव के बास्केटबॉल कोच के0 राजेश्वर राव के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में अपने खेल को निखारा एवं कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेलते हुए राजनांदगॉव जिला, छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं भारत देश को गौरवान्वित किया है।

हॉल ही में कु. प्रिया गोस्वामी को खेल कोटे से पूर्वी रेल्वे कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में ग्रुप सी वर्ग में कनिष्ठ लिपिक की नौकरी प्राप्त हुई है। इसी प्रकार खिला़ड़ी कु. मोना गोस्वामी को खेल कोटे में पश्चिम रेल्वे मुम्बई (महाराष्ट्र) में ग्रुप डी वर्ग में टेलिकाम सहायक के पद पर नियुक्ति दी गई है।

Uncategorized