चातुर्मास प्रारंभ… जैन मंदिर क्रांति नगर मे मंगल कलश स्थापना… आर्यिका अकम्प मति माताजी, अचल मति माताजी ससंघ का मिलेगा सानिध्य

चातुर्मास प्रारंभ… जैन मंदिर क्रांति नगर मे मंगल कलश स्थापना… आर्यिका अकम्प मति माताजी, अचल मति माताजी ससंघ का मिलेगा सानिध्य

बिलासपुर। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज की परम् प्रभावक शिष्या एवं नवाचार्य 108 श्री समय सागर महाराज जी की आज्ञानुवर्ती आर्यिका श्री 105 अकम्प मति माताजी, आर्यिका 105 अचल मति माताजी ससंघ 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बिलासपुर के सानिध्य मे चातुर्मास कलश की स्थापना की गई । समाज के लिए बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि द्वितीय चातुर्मास” की शुरूवात हुई ।

जिसे सभी “अद्वितीय चातुर्मास” बनाने का प्रयास करेंगे। रविवार को आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज संत भवन, क्रांति नगर, बिलासपुर में “माताजी ससंघ”, ब्रह्मचारणी मंजू दीदी ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी के सानिध्य में “मंगल कलश स्थापना” बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुवा।

कलश यात्रा मंदिर जी की एक परिक्रमा कर वापस क्रांति नगर मंदिर जी पहुंची । इस दौरान कार्यक्रम में मंगलाष्टक, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण मिहरा जैन ने किया, आचार्य श्री का विशेष पूजन, शास्त्र भेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, माताजी की मंगल देशना एवं मंगल कलश स्थापना की गई ।

परम पूज्य अनर्घमति माता के मुखार बिंदु से आचार्य श्री विद्यासागर समयसागर जी की विशेष पूजा की गई। इस पूजा में बिलासपुर समाज के ट्रस्टी, चातुर्मास प्रबंधन समिति, क्रांतिनगर महिला मंडल, सन्मति विहार महिला मंडल, सरकंडा महिला मंडल, लौकांतिक देव युवा मंडल, नैवेद्यम समूह, कोरबा एवं भाटापारा समाज, श्रावक द्वारा पूजा के द्रव्य जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, फल, अर्घ चढ़ाकर अद्भुत पूजन किया।

धार्मिक साँस्कृतिक कार्यक्रमों मे समाज की वधु मंडल जिसमें प्रीति जैन, आयुषी जैन, अम्रता जैन, सपना, स्वाति जैन, पूजा जैन, संस्कृति ग्रुप, मोना जैन, सोनम जैन, भुवी जैन, अक्षिता जैन, एकता जैन, रोहिणी जैन, राशि जैन ने भाग लिया। वहीं सरकंडा बालिका मंडल से अन्या जैन, अनन्या जैन, लोरी जैन, सोहनी जैन, वंशिका जैन ने भी भाग लिया। आदया, अनायासा, विद्यानशी, आर्या, शुभी, आगम, शुभ संस्कार छोटे बच्चे भी कार्यक्रम किये थे।

सकल जैन समाज के प्रत्येक वर्ग, महिलाएं , बच्चे, पुरुष, सभी महिला मण्डल, नवेध्यम एवं जैनत्व ग्रुप, मुनि सेवा संघ, वीर सेवा दल तीनो मंदिर जी के पदाधिकारी गण सभी उपस्थिति थे ।

कलश स्थापना का लाभ
चातुर्मास का प्रथम मंगल रजत कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमंत सेठ प्रवीण शकुन जैन एवं उनके परिवार को मिला। इसी क्रम में द्वितीय रजत कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमंत सेठ विनोद रंजना जैन परिवार को मिला, तृतीय रजत कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमंत सेठ प्रमोद सविता जैन परिवार को मिला ।कलश शैलेश जैन, राकेश जैन परिवार ने भी लिया। कलश की स्वीकृति बड़ी संख्या मे समाज के लोगों ने भी दी। आचार्य श्री के चित्र अनावरण करने का अवसर कोयला परिवार को मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद जैन, सनत जैन, सुकमाल जैन, श्रीकांत जैन, प्रवीण जैन, रेशू जैन, मनोज जैन, संदीप जैन, मनीष जैन, संजय जैन, विजय जैन, अनिल जैन, वीर कुमार जैन, जयकुमार जैन, चंद्र प्रकाश बोथरा, शकुन जैन, साधना जैन, माधवी जैन, दीपक जैन, रजनीश जैन, विशाल जैन, कमल जैन, अमित जैन, अंशुल जैन, प्रभाष जैन, डॉ प्रकाश वासल, शुभम जैन, सुप्रीत जैन, पराग जैन, सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग उपस्थित थे । चातुर्मास के दौरान सकल जैन समाज बिलासपुर प्रतिदिन प्रवचन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे ।

Chhattisgarh