रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 2 अगस्त।
खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में आज प्रातः बच्चों ने फ़्रेंडशिप डे मनाते हुए दादागुरुदेव को फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधा , और जीवन में सद्गुणों के विकास का संकल्प लिया ।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जीवन में मित्रता गुरुदेव से करना श्रेष्ठ है , आज सैकड़ों बच्चों ने भी दादागुरुदेव से फ़्रेंडशिप बेल्ट बांधकर जीवन में सत्य , करुणा , दया , सदाचार गुणों के विकास की प्रार्थना की ।
जैसे दादागुरुदेव ने उच्च संयम जीवन जिया था , दूसरों की भलाई के अनेक कार्य किये वैसे ही सांसारिक जीवन में हमारे उत्कृष्ट चरित्र का निर्माण होना चाहिए । इस अवसर पर बच्चों ने एकदूसरे को भी फ़्रेंडशिप सूत्र बांधकर सदैव आपस में भाईचारे से रहने का वादा किया ।
ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि चमत्कारी श्री जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप 10 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा । प्रतिदिन रात्रि 8 से 9 बजे तक इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति होगी ।

