क्यू आर कोड स्कैन करते ही यात्रियों को ऑटो चालकों व ऑटो स्वामियों की क्षण भर में मिलेगी जानकारी

क्यू आर कोड स्कैन करते ही यात्रियों को ऑटो चालकों व ऑटो स्वामियों की क्षण भर में मिलेगी जानकारी

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 20 अगस्त।

🔹यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा शीघ्र ही लगाई जाएगी सभी ऑटो में क्यूआर कोड, रजिस्ट्रेशन होगी प्रारंभ
🔹क्यू आर कोड स्कैन करते ही यात्रियों को ऑटो चालकों व ऑटो स्वामियों की क्षण भर में मिलेगी जानकारी
🔹ऑटो चालकों एवं यात्रियों में किसी भी प्रकार की शंका, भ्रम या वाद विवाद की स्थिति में वाहन व चालक की पहचान होगी आसान।
🔹समस्त ऑटो चालकों से विशेष अपील रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चालन पर होगी निगरानी
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में जिला बिलासपुर में सरल, सुगम, सुव्यस्थित, सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन हेतु निरंतर सड़क सुरक्षा के सभी आयामों पर जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक कार्य योजना बनाकर कार्य की जा रही है इसी कड़ी में जन सुविधाओं को विशेष ध्यान रखते हुए सभी प्रकार के ऑटो (पेट्रोल, डीजल, ई रिक्शा) में यात्रियों की सहज, सुरक्षित और विश्वासजनित व्यवस्था कायम किए जाने एवं ऑटो चालकों के बारे में यात्रियों व आम नागरिकों को समुचित जानकारी प्रदाय के जाने “ऑटो में क्यू आर कोड” लगाए जाने की व्यापक योजना बनाई गई है।
इसके तहत समस्त ऑटो चालकों के बारे में सभी आटो एवं ई रिक्शा पर कोड लगाए लगाई जाएगी उक्त “क्यू आर कोड” को स्कैन करते ही ऑटो चालक, ऑटो स्वामी, एवं किराए देने वाले व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी यात्रियों को प्राप्त हो सकेगी। साथ ही इसके रजिस्ट्रेशन के परिणाम स्वरूप समस्त ऑटो चालकों की जानकारी पुलिस के पास भी सुरक्षित होगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस ऑटो चालकों की पहचान सुनिश्चित कर पाएंगे।


यात्रियों एवं ऑटो चालकों के मध्य किसी भी प्रकार के वाद- विवाद, टकराव या किसी विषय को लेकर आशंका एवं भ्रम की स्थिति में यात्रियों की शंका समाधान व उन्हें त्वरित सहायता मुहैया कराई जा सके।

         बिलासपुर शहर निरंतर और विकसित होता शहर है फिर भी ऑटो चालकों को दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लंबी दूरी तय करके यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक छोड़ने जाना पड़ता है ऐसे में ऑटो चालकों एवं यात्रियों में किसी भी प्रकार के वाद विवाद, घटना परिघटना, एवं आपात स्थिति में यात्रियों एवं चालकों की पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक हो जाता है। जिसमें यह क्यू आर कोड ऑटो चालक एवं यात्रियों दोनों के पहचान के लिए कारगर साबित होगी। 
        ऑटो चालकों के लिए क्यू आर कोड वाली इस नवीन व्यवस्था से समस्त ऑटो एवं ऑटो चालकों, ऑटो स्वामियों के पूरी रिकॉर्ड पुलिस के पास भी सुरक्षित होगी। जिससे समस्त ऑटो चालकों, ऑटो स्वामियों एवं किराए पर चलने वाले ऑटो व्यवसाईयों की समग्र जानकारी एवं पहचान आसान हो सकेगी। ज्ञातव्य हो कि बिलासपुर में बहुतायात में महिला ऑटो चालकों के द्वारा भी ऑटो का संचालन किया जा रहा है और उनके द्वारा भी समय- बे समय दिन व रात में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु दूर-दूर तक का सफर तय करनी पड़ती है ऐसे में महिला ऑटो चालकों में किसी भी प्रकार की सुरक्षा को लेकर संशय विकसित न हो इसमें यह व्यवस्था सहयोगी होगी। विषम परिस्थितियों व आपातकालीन स्थिति में तत्काल ही पुलिस को सूचना भेज पाएंगे। साथ ही ऑटो चालकों के द्वारा दी गई सूचना की लोकेशन भी इस माध्यम से प्राप्त हो सकेगी। 
          उक्त क्यू आर कोड के माध्यम से समस्त ऑटो चालकों, ऑटो के मालिकों एवं किराए पर चलने वाले व्यवसाईयों की समग्र जानकारी डिजिटल माध्यम में पुलिस के पास सुरक्षित होगी। समस्त ऑटो चालकों से विशेष अपील है कि शीघ्रातिशीघ्र अनिवार्य रूप से अपने ऑटो का रजिस्ट्रेशन करावे।
Chhattisgarh