मुनिश्री आगम सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो रहे धार्मिक अनुष्ठान; 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होगी बच्चों की ‘अंतरचक्षु ज्ञान’ कक्षा

मुनिश्री आगम सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो रहे धार्मिक अनुष्ठान; 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होगी बच्चों की ‘अंतरचक्षु ज्ञान’ कक्षा

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 21 अगस्त।

मुनिश्री आगम सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो रहे धार्मिक अनुष्ठान; 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होगी बच्चों की ‘अंतरचक्षु ज्ञान’ कक्षा

श्री दिगम्बर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत मालवीय रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में में पूज्य मुनि 108 श्री आगम सागर जी महाराज,मुनि 108 श्री पुनीत सागर जी महाराज, एलक 105 श्री धैर्य सागर जी महाराज, एलक 105 श्री स्वागत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला निरंतर जारी है। आज 21 अगस्त शुक्रवार को प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर जिनभक्ति के जयकारों से गुंजायमान रहा।

समयोपदेश वर्षायोग 2026 के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय नायक जैन एवं उपाध्यक्ष श्री श्रद्धेय जैन विक्की,मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि आज 21 अगस्त को दिन की शुरुआत श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई।

आज की प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री सनत कुमार जैन, अनिल, मनोज, रोमिल जैन (चूड़ी वाला परिवार) को विमल जैन के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल भावना हेतु प्राप्त हुआ। द्वितीय शांतिधारा श्रीमती ज्योति जैन, जयंती लाल जैन, भूमिका, प्रयंत्र, भव्या, हिमांक एवं समस्त शाह परिवार (बांसवाड़ा, राजस्थान) द्वारा संपन्न की गई।

शांतिधारा के पश्चात आयोजित धार्मिक कक्षाओं में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुनि श्री पुनीत सागर जी महाराज द्वारा ‘तत्त्वार्थ सूत्र’ का गहन अध्ययन कराया गया, वहीं मुनि श्री आगम सागर जी महाराज ने ‘छह ढाला’ की कक्षा में द्वितीय अध्याय का मर्म समझाया।

धार्मिक कक्षाओं उपरांत मुनिश्री ससंघ की नवधा भक्तिपूर्वक आहारचर्या संपन्न हुई। मुनि श्री आगम सागर जी महाराज को आहार देने का सौभाग्य श्री भरत जैन भोरावत, हर्षवर्धन एवं प्रिंस जैन भोरावत परिवार को उनके निज निवास पर मिला।

मुनि श्री पुनीत सागर महाराज की आहारचर्या दीपक भैया, दिनेश कुमार, नवीन कुमार, राकेश, मुकेश, अनिमेश, निधि दीदी, मधु दीदी एवं राजकुमारी (आहरोन वाले) के चौके में हुई। वहीं एलक श्री धैर्य सागर जी महाराज को आहार देने का पुण्य श्रीमती सरिता जैन, श्रीमती सपना जैन एवं श्रीमती रेखा जैन (जैन बाड़ा) को प्राप्त हुआ।

शनिवार एवं रविवार को मुनिश्री ससंघ के सानिध्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु मुनिश्री के आदेशानुसार दो दिवसीय विशेष कक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

यह कक्षा शनिवार, 22 अगस्त को दोपहर 4:00 से 6:00 बजे तक एवं रविवार, 23 अगस्त को दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक आयोजित होगी। मुनिश्री ने कहा है कि इन कक्षाओं में भाग लेने हेतु सभी बच्चों को 5 नियमों का पालन करना होगा तभी वह कक्षाओं में भाग ले सकते है।

जिसमें जीवन भर पटाखा नहीं फोड़ने का त्याग, प्रतिदिन जैन मंदिर में जाकर देव दर्शन करना,प्रतिदिन अपने अपने माता पिता का चरण स्पर्श करना,बाजार के फास्ट फूड का त्याग करना,और मंदिर जी की धार्मिक पाठशाला में जाना ऐसे नियम लेकर भाग ले सकते है।

आगामी 23 अगस्त (रविवार) को प्रातः 7:30 बजे अभिषेक-शांतिधारा, 8:00 बजे तत्त्वार्थ सूत्र कक्षा, 8:30 बजे छह ढाला कक्षा, 9:30 बजे आहारचर्या, दोपहर 3:00 बजे मुनि ससंघ की मंगल देशना एवं सायं 5:00 बजे सकल जैन समाज के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन रहेगा।

सकल दिगम्बर जैन समाज एवं वर्षायोग समिति, रायपुर ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से इन आयोजनों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Chhattisgarh