मिठाई, डेयरी उत्पाद, पनीर, खोवा, तेल, चॉकलेट एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए

मिठाई, डेयरी उत्पाद, पनीर, खोवा, तेल, चॉकलेट एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 22 अगस्त 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित बने खाबो-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान अंतर्गत राजनांदगांव जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई निरंतर जारी है।

अभियान के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का जोखिम आधारित निरीक्षण किया जा रहा है और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण एवं भंडारण की स्थिति, प्रयुक्त कच्ची सामग्री, खाद्य लाइसेंस व पंजीयन, लेबलिंग, खाद्य पदार्थों के स्रोत तथा आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा रही है।


राजनांदगांव एवं डोंगरगांव क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण
सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न मिठाई दुकानों, खाद्य प्रतिष्ठानों, होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।

राजनांदगांव शहर में जैन स्वीट्स हलवाई लाइन तथा सिमरन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में शिवम खजानी गोलबाजार राजनांदगांव से सोनपापड़ी, बर्फी एवं पेड़ा के नमूने जांच हेतु संकलित किए गए। राधेश्याम पीपरमेंट नंदई चौक से कलाजामुन का नमूना लिया गया। वहीं कान्हा डेयरी से दूध तथा अग्रवाल टी कंपनी से चॉकलेट का नमूना जांच हेतु संकलित किया गया। डोंगरगांव क्षेत्र में बीकानेर स्वीट्स डोंगरगांव का निरीक्षण कर सोनपपड़ी, चमचम एवं कलाकंद के नमूने संकलित किए गए।

इसी प्रकार न्यू योगेश डोसा डोंगरगांव खाद्य एवं औषधि प्रशासन राजनांदगांव द्वारा बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान अंतर्गत जिले में खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा त्योहारी सीजन के दौरान नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यकतानुसार आगे भी निरीक्षण, नमूना संकलन, सोर्स ट्रेसिंग एवं वैधानिक कार्रवाई की

Chhattisgarh