पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को, संस्कारधानी राजनांदगांव में बाबा महाकाल की भव्य शाही पालकी यात्रा

पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को, संस्कारधानी राजनांदगांव में बाबा महाकाल की भव्य शाही पालकी यात्रा

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 23 अगस्त। राजसी सम्मान के साथ होगा बाबा महाकाल का नगर भ्रमण बाबा महाकाल जी की पालकी को पूरे राजसी सम्मान के साथ नगर भ्रमण कराया जाएगा। पालकी यात्रा में त्रिशूल, डमरू, नंदी, शंख, ढोल-मंजीरे सहित विभिन्न धार्मिक वाद्ययंत्रों की गूंज सुनाई देगी। शिवभक्तों द्वारा हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयघोष के बीच बाबा की पालकी आगे बढ़ेगी।

पालकी इन स्थानों में भ्रमण करेगी


      अंतिम सोमवार में पालकी यात्रा का मार्ग शहर के मध्य भाग में केंद्रित होगा। मां शीतला के दरबार से प्रारंभ हो जमातपारा, फव्वारा चौक, महाकाल चौक, सिनेमा लाइन, आजाद चौक, भारत माता चौक, महेश पथ, बालाजी मंदिर गंज चौक, लोहार पारा होते हुए भरकापारा काली माई मंदिर में शिव का शक्ति से मिलन हो यात्रा विश्राम करेगी।


पालकी यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा भावी संस्थानों, व्यापारी संगठनों तथा मंदिर समितियों द्वारा यात्रा मार्ग पर बाबा महाकाल की पालकी का भव्य स्वागत किया जाएगा। अनेक स्थानों पर पूजा-अर्चना एवं आरती कर बाबा का अभिनंदन किया जाएगा। भक्तजन श्रद्धा के साथ आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इससे पालकी यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।

Chhattisgarh