ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 29 अगस्त।
आचार्य श्री रामेश के शिष्य ब्यावर रत्न शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म.सा.ने आज सुबह खचाखच भरे समता भवन के प्रवचन हाल मे अपनी अमृत देशना फरमाते हुए भजन से कहा जिनशासन कहता आओ भगवान बना दूंगा, सब जन्म मरण दुख मेटूं इंसान बना दूंगा जिसने अपने जीवन को जिनशासन को समर्पित कर दिया वह नर से नारायण महात्मा से परमात्मा बन जायेगा,हम इंसान हैं जब तक मानवता का गुण नहीं आयेगा सारी चीजें अधूरी रहेगी।
म सा ने कहा मानव ही आत्मा को स्वतंत्र बना सकता है,वो ही मोक्ष द्वार तक जा सकता है,मन को संतुलित करने की चर्चा चल रही है,मन संतुलित होने पर डाक्टर मरीज की सर्जरी सफल कर देता है, महिला बिना हाथ जलाए रोटी सही बना देती है इसी प्रकार संतुलित मन रहने से साधना पूरी हो जाती है, मन में ज्वार भाटा नहीं होना चाहिए साधुचर्या का आहार विचार समझना चाहिए क्योंकि उन्होंने सब सुविधा छोडकर अपनी आत्मा को सुरक्षित करने का लक्ष्य बना दिया।उनका गहरा प्रभाव पड़ता है।जंगल में साधना करने से मन संतुलित रहता हैं।
म सा ने कहा निस्वार्थ सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है, भजन से बताया किस्मत वाला धर्म करेगा किस्मत वाला देगा दान, जिसके माथे न लिखा लाखों करेंगे धूल समान,जिसकी किस्मत होगी उसका कदम धार्मिक स्थल पर बढेगा, लोकप्रिय वो ही व्यक्ति होता जिसमें निस्वार्थ सेवा करें नींदनीय कार्य से दूर रहें।हमें जागीरदार बन कर नहीं गरीब बन कर सुपात्र दान देना चाहिए गरीब की रोटी में दुध टपकता है जागीरदार की रोटी में अन्याय की बदबू आती हैं।
इससे पहले श्री दिव्य दर्शन जी म सा ने कहा हमें जल की तरह समझदार व्यक्ति बनना है जल किचड़ बनाता और किचड साफ करता है। धनाढ्य व्यक्ति को कोई धमका सकता न डरा सकता क्योंकि उन्हें दुख कैसा होता हे पता नहीं रहता,जीवन में बदलाव भेड़ चाल से होती हें,जहां पेशा होगा वहीं प्रशंसा होगी।जिसका मन परिवर्तन होगा वह व्यक्ति पाप से नहीं डरेगा।
म सा ने बताया हे भगवान जो कर्म हमने बांधे से हमें ही भुगतना है, ममत्व के कारण हमारा तार सिद्धों से नही जुड़ पाता,आज शिक्षा का मन्दिर पैसा बनाने में होता जा रहा है,असली शांति मन के मन्दिर में होती बाहर के मंदिर से नहीं रहती।पहले लोग धर्म को ऊपर व पैसा नीचे रहते थे,असली विश्राम सामायिक में होती अंतिम विश्राम संंथारा होता हैं।
आज श्री इभ्यमुनि जी म सा ने आठ के प्रत्याखान लिए गये यह ब्यावर में आने के बाद 25 वी अठाई पूरी होने की संभावना है आप जब से ब्यावर आये तभी से लगातार मोन चल रहा हैं।
आज की धर्म सभा में जावरा वीर परिवार से आये राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी गांधी परिवार के से श्रेया दक,रिया गांधी,रेखा गांधी,रानू पितलिया,निलम जी खींदावत,,इंदोर से आये भावेश विहामा कोठारी आदि उपस्थित रहे।
संघ प्रवक्ता
नोरत मल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ,ब्यावर।

