राजनांदगाॅव(अमर छत्तीसगढ़) 29 अगस्त। बस स्टैण्ड सिटी कोतवाली पेंशनर्स संगठन के विवाद संबंधी कार्य से पहुंचे थे, विगत कुछ माह से राजनांदगाॅव में दो संगठन कार्य कर रहा है, लेकिन पेंशनरों के सहयोग से एवं रायपुर रजिस्ट्रार के आदेशानुसार पुनः चुनाव कराकर समस्या का समाधान किया गयाह
जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष के लिए चुनाव किया गया। जिसमें राजनांदगाॅव के श्री के.एल. टांडेकर ने भी चुनाव लड़ा और वे हार गए हारने के बाद आज लगभग डेढ़ वर्ष हो गए, ना ही पेंशनर्स भवन की चाबी दिया है और ना ही संगठन को कोई हिसाब किताब इसी तारतम्य में वे आज सिटी कोतवाली में अपना बयान संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रस्तुत किया है।
आज भी पेंशनर क्रमांक 1844 का उनके द्वारा दुरूपयोग किया जा रहा है। इसके पूर्व भी रजिस्ट्रार रायपुर एवं कलेक्टर महोदय जी राजनांदगाॅव को भी पूर्व में लिखित शिकायत की गई थी, आज दिनांक 27 अगस्त तक मुझे कार्यभार नहीं दिया गया है, यह बयान यशवंत दीवान प्रान्ताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेंशनर संगठन द्वारा दिया गया एवं त्वरित कार्यवाही हेतु आग्रह किया गया है।
श्री दीवान के साथ राजनांदगाॅव के पदाधिकारी निसार अहमद सर, उपप्रान्ताध्यक्ष, पतराम साव (नगर अध्यक्ष) श्रीमती हसीना खान, शैलेन्द्र सिंह, पुष्पा सावरकर मैडम, राकेश श्रीवास्तव एवं रमेश भोजवानी, पिल्ले बांकेसिंह ठाकुर आदि अनेक पेंशनर्स उपस्थित थे।

