बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ़) , 29 अगस्त। पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

*इसी क्रम में 96 घंटे में* जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, थाना नवागढ, नांदघाट, बेरला, खम्हरिया, एवं चौकी खण्डसरा, चौकी कंडरका, देवकर पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सूचना पर पर जिले के विभिन्न स्थानों छिरहा नवागढ मार्ग ईमली झाड के नीचे, मातापारा नवागढ सडक किनारे, मुक्तिधाम रोड तिराहा के पास ग्राम टेमरी, मिनी स्टेडियम के पास टेमरी, ईट भट्ठा जाने के रास्ता खण्डसरा, बेमेतरा कवर्धा बाईपास रोड नवनिर्मित बंद ढाबा के पास,बिजली आफिस के पीछे आम गली बेमेतरा, ग्राम सरदा धान खरीदी केन्द्र के सामने सरदा से लेंजवारा रोड, साजा चौक खम्हरिया, ग्राम खिसोरा नारधी रोड तिराहा, ग्राम बोरसी यात्री प्रतिक्षालय के पास एवं बांसा मोड के पास आम जगह, ग्राम टेमरी ठेला के सामने, ग्राम खण्डसरा से करचुवा रोड बिजली सब स्टेशन के पास एवं ग्राम भठगांव भाठा लेंजवारा जाने का रास्ता आम जगह, थान खम्हरिया बायपास रोड कुरदा में, उक्त सभी जगह पर रेड कार्यवाही कर 17 आरोपियों को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।

*जिसमें* थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, थाना नवागढ, नांदघाट, बेरला, खम्हरिया, एवं चौकी खण्डसरा, चौकी कंडरका, देवकर में 16 प्रकरण में 17 आरोपियों 01. रवि कुमार साहू साहू उम्र 27 वर्ष, निवासी झाल, थाना नवागढ, 02. रामकुमार आडिल उम्र 50 वर्ष, निवासी टेमरी, 03. शंकर लहरे उम्र 40 वर्ष, निवासी टेमरी थाना नांदघाट, 04. शत्रुहन खुटे उम्र 31 वर्ष, निवासी टेमरी, 05. भागवत राम साहू उम्र 30 वर्ष, निवासी सेमरिया, चौकी खण्डसरा, 06. दिनेश घृतलहरे उम्र 26 वर्ष, निवासी बालसमुंद, 07. द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 07 बिजली आफिस के पीछे बेमेतरा, 08. आनंद पारधी उम्र 26 वर्ष, निवासी घटिया खुर्द 09. विजय मनहरे उम्र 58 वर्ष, निवासी धौराभाठा थाना साजा, 10. राजेन्द्र पारधी उम्र 42 वर्ष, निवासी खिसोरा चौकी देवकर, 11. विपिन मौर्य उम्र 19 वर्ष, निवासी ओटेबंध थाना नंदनी जिला दुर्ग, 12. हितेश कुमार राकेश उम्र 20 वर्ष, निवासी खमतराई थाना बेरला, 13. अर्जुन आडिल उम्र 52 वर्ष, निवासी टेमरी, थाना नांदघाट, 14. टापूराम साहू उम्र 56 वर्ष, निवासी लावातरा, थाना बेरला, 15. नरेन्द्र कोशले उम्र 35 वर्ष, निवासी गर्रा, चौकी खण्डसरा, 16. किशन बंजारे निवासी भाठकुंडेरा, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम एवं एक अन्य के कब्जे कुल 16 प्रकरण में 17 आरोपियों के कब्जे से 258 पौवा देशी प्लेन/मसाला/अंग्रेजी शराब (46,440ml), कीमती लगभग 25,200/- रूपये, बिक्री नगदी रकम 5,040/- रुपये, कुल जुमला 30,240/- रूपये को धारा 34 (1) ख एवं धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*इसी क्रम में* जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी थाना बेमेतरा, परपोडी, नांदघाट एवं चौकी देवरबीजा, खण्डसरा, देवरबीजा, मारो में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिने की सुविधा उपलब्ध कराने का 16 प्रकरण में 16 आरोपी आरोपी 01. हुलास जंघेल उम्र 31 वर्ष, निवासी खैरी, थाना साजा, 02. आयुष साहू उम्र 19 वर्ष, निवासी भटगांव थाना परपोडी, 03. जीवन टंडन उम्र 40 वर्ष, निवासी टेमरी, थाना नांदघाट, 04. भवानी यादव उम्र 28 वर्ष, निवासी करहुल, थाना सिमगा, जिला बलौदाबाजार, 05. गणेश राजपूत उम्र 27 वर्ष, निवासी बेमेतरा, 06. पूनम यदू उम्र 23 वर्ष, निवासी झाल, थाना व जिला बेमेतरा, 07. शुभम वर्मा उम्र 23 वर्ष, निवासी कंतेली थाना बेमेतरा, 08. मनोज सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष, निवासी बेमेतरा, 09. कृष्णा निषाद उम्र 37 वर्ष, निवासी देवरबीजा, थाना व जिला बेमेतरा, 10. विरेन्द्र मिर्झा उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 09 कोबिया बेमेतरा, 11. कृष्णादास उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 10 कोबिया बेमेतरा, 12. शलैन्द्र साहू उम्र 26 वर्ष, निवासी देवरबीजा, थाना व जिला बेमेतरा, 13. राजेश निर्मलकर उम्र 33 वर्ष, निवासी देवरबीजा, 14. मनेन्द्र कुमार कुर्रे उम्र 45 वर्ष, निवासी बदर (ब), थाना सरगांव जिला मुंगेली, 15. संग्राम सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 10 कोबिया बेमेतरा, 16. नरेन्द्र सोनी उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 09 कोबिया बेमेतरा,जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।

*उक्त कार्रवाई में* जिले के सायबर सेल टीम, सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


