पंडरिया में 33 दिवसीय दादा गुरुदेव इकतीसा का आयोजन, प्रतिदिन एक घंटे इकतीसा जाप

पंडरिया में 33 दिवसीय दादा गुरुदेव इकतीसा का आयोजन, प्रतिदिन एक घंटे इकतीसा जाप

पंडरिया में पंडरिया(अमर छत्तीसगढ़) 31 अगस्त । जिन दादा बाड़ी पंडरिया में विगत 33 दिवसीय दादा गुरुदेव इकतीसा का आयोजन प्रतिदिन एक घंटे इकतीसा जाप के पश्चात् गुरु भक्ति आरती मंगल के साथ सकल श्री संघ के सभी गुरु भक्तों द्वारा किया गया।

जिसमे संघ के अध्यक्ष हरीश जैन के साथ,उपाध्यक्ष ललित बोथरा,सचिव अशोक लोढ़ा,सह सचिव दीपक लोढ़ा,संघ के वरिष्ठ श्री विजय लोढ़ा,विजय लोढ़ा बड़माता,महिला मंडल की श्रीमती लीला देवी लोढ़ा,श्रीमती राजू लोढ़ा,श्रीमती ममता बंगानी,श्रीमती ज्योति लोढ़ा के साथ सकल श्री संघ के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग से पूर्ण हुआ।


आज अंतिम दिवस गुरु इकतीसा दिवस पर प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक 12 घंटे का जाप के साथ गुरु इकतीसा का समापन हुआ आई।


गुरु इकतीसा पश्चात श्री संघ के पार्श्वनाथ मंडल,बालिका मंडल,महिला मंडल के सदस्यों के साथ गुरु भक्ति का आयोजन हुआ आई।


*समापन दिवस पर गुरुदेव की 108 दीयों की आरती का लाभ गिरेन्द्र कुमार, श्रेयांस कुमार लोढ़ा परिवार एवं मंगल दीपक का लाभ श्री प्रकाशचंद रविन्द्र कुमार योगेश कुमार डाकलिया परिवार ने लिया।


अंत में लक्की ड्रा के माध्यम से बम्फर पुरस्कार हरीश लोढ़ा को मिला,प्रथम अंगूर छाजेड़ द्वितीय श्रीमती ममता बंगानी तृतीय यशवंतराज बंगानी को दिए गए साथ ही गुरु इकतीसा करने वाले सभी को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।


हरीश लोढ़ा,अध्यक्ष श्री खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट पंडरिया

Chhattisgarh