रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 31 अगस्त। – श्री शांति कल्याण चातुर्मास समिति आम्रपाली के अंतर्गत अध्यात्म सम्राट दीक्षा धर्म के महानायक श्रीमद् विजय योगतिलक सुरिश्वर जी के सुशिष्यरत्न मुनिराज परम पूज्य श्री शांतिलक विजय जी आदि ठाणा 8 एवं परम पूज्य साध्वी श्री ज्ञान दर्शिता श्री जी आदि ठाणा 9 की निश्रा में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 से तपस्या प्रारंभ हुए एकसना एवं आयम्बिल की व्यवस्था श्री संघ की भोजनशाला में की गई है।
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मितेश जी ने बताया कि पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व दिनांक 8 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं, 10 सितंबर को श्री संघ में कल्पसूत्र वोहराने एवं पांच ज्ञान की पूजा के आदेश दिए जाएंगे, तत्पश्चात 11 सितंबर से मुनिराज के मुखारविंद से कल्पसूत्र का श्रवण प्रारंभ होगा, 12 सितंबर शनिवार को प्रातः 9:00 बजे भगवान महावीर के जन्म वाचन के चढ़ावे बोले जाएंगे, 15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व पर बारसा सूत्र का वाचन होगा एवं 16 सितंबर को क्षमा याचना पर्व संवत्सरी होगी।
प्रतिदिन परमात्मा प्रभु अभिनंदन स्वामी की मनभावन आंगी, प्रवचन, एकसना, आयम्बिल एवं प्रतिक्रमण रात्रि परमात्मा भक्ति होगी. 64 प्रहरी पौषध की व्यवस्था भी श्री सघं में होगी, 6 सितंबर रविवार को दोपहर 3:00 बजे समस्त लाभार्थियों के बहुमान का आयोजित किया गया है।
समिति के अध्यक्ष श्री मल्लीचंद जी बैद ने सभी शहर वासियों से समस्त कार्यक्रमों में पधारने की विनती की है।

