सशस्त्र हथियार लेकर लूट एवं नकबजनी करने वाले आरोपी कोटा पुलिस की गिरफ्त, 100 प्रतिशत माल किया गया जप्त

सशस्त्र हथियार लेकर लूट एवं नकबजनी करने वाले आरोपी कोटा पुलिस की गिरफ्त, 100 प्रतिशत माल किया गया जप्त

कोटा बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़ ) 4 सितंबर।

  • *सशस्त्र हथियार लेकर लूट एवं नकबजनी करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार **
  • 100 प्रतिशत माल किया गया जप्त

(1) अपराध क्रमांक 559/2026 धारा 304(2), 3(5) बी. एन.एस.
(2) अपराध क्रमांक 591/2026 धारा 332(बी), 309(6), 310(2), 317(5) बी. एन. एस. 25,27 आर्म्स एक्ट

*कुल जप्त – 01 नग पिस्टल ,सोने का आभूषण , घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक सी जी 10 बी एल 1645, 01 नग मोटर साइकिल प्लेटिना क्रमांक सी जी 10ई एन 4637 , 06 नग मोबाइल ।

नाम आरोपी: –

1- राकेश जयसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी मंझगांव थाना कोटा
2- दिव्यांशु जायसवाल पिता स्व संजय जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी बिल्लीबंद थाना कोटा
3- आदर्श तिवारी पिता स्वर्गीय देवनारायण तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी मौहारखार कोटा थाना कोटा
4- हर्ष नामदेव पिता गौरीशंकर नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी थाना के बाजू में रोड कोटा थाना कोटा
5- हर्ष सोनी पिता देवदत्त सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी फिरंगीपाड़ा कोटा थाना कोटा
6- सनी सिंह पिता सुनील सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है।

दिनांक 8.7.2026 को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7430 रुपए कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी के साथ बड़े बराबर मोड़ के सलका डैम के पास अज्ञात व्यक्तियों ने बैग को झपट लिया और धक्का देकर गिरा दिया जिस पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 559/ 2026 धारा 304(2)3(5)बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

इसी प्रकार दिनांक 18-7.2026 को अज्ञात आरोपियों के द्वारा बुरखा पहनकर प्रार्थी राजकुमारी जायसवाल पति छेदीलाल जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट करते हुए एयर गन दिखाकर सोने के जेवरात तीन फल लॉकेट और २ गेहूं दाना कीमती 50000 को लूट किया गया है जिस संबंध में थाना कोटा में अपराध एवं 541/2026 धारा 332(बी), 309(6),310(2), 317(5) बी एन एस 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।

विवेचना उपरांत घटना स्थल निरीक्षण , एवं कथन गवाह के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रेड कार्यवाही करते हुये 1- राकेश जयसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी मंझगांव थाना कोटा
2- दिव्यांशु जायसवाल पिता स्व संजय जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी बिल्लीबंद थाना कोटा
3- आदर्श तिवारी पिता स्वर्गीय देवनारायण तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी मौहारखार कोटा थाना कोटा
4- हर्ष नामदेव पिता गौरीशंकर नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी थाना के बाजू में रोड कोटा थाना कोटा
5- हर्ष सोनी पिता देवदत्त सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी फिरंगीपाड़ा कोटा थाना कोटा
6- सनी सिंह पिता सुनील सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर विधिवत मेमोरेंडम कथन लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना का मास्टरमाइंड राकेश जयसवाल ने ही प्लान बनाकर अपने दोस्त दिव्यांशु और आदर्श के साथ सनी सिंह से पिस्टल मांगा जिसने अपने साथ सभी को रीवा ले जाकर अपने भाई से पिस्टल को दिलवाया ।
दोनों घटनाओं में राकेश जयसवाल,आदर्श तिवारी और दिव्यांशु जायसवाल ने प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया ।
लूटे गए सोने को इनके द्वारा हर्ष नामदेव के मदद से हर्ष सोनी ,जो ज्वेलरी दुकान चलाता हैं,को बेचा गया और रकम प्राप्त किया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू , सहायक उप निरीक्षक भरत राठौर , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 1356 संजय श्याम एवं थाना कोटा स्टाफ का विशेष भूमिका रही।

Chhattisgarh