हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, प्रशासनिक लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, प्रशासनिक लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 21 अक्टूबर।

शहर के गौरी नगर क्षेत्र में 14 अक्टूबर 2026 को गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने की घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच, जिला राजनांदगांव ने गंभीर चिंता जताते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जारी कर मामले में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की है।

मंच ने घटना में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही संबंधित थाना पुलिस की भूमिका की भी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि यदि जांच में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही, शिकायतों की अनदेखी अथवा दोषियों को अनुचित संरक्षण दिए जाने के प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।


हिंदू जागरण मंच ने 20 अक्टूबर 2026 को जारी ज्ञापन में कहा है कि गौरी नगर में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने की घटना से क्षेत्र के नागरिकों, गौ-सेवकों और हिंदू समाज में आक्रोश एवं चिंता का माहौल है। यह मामला केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि कानून-व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और प्रशासनिक जिम्मेदारी की दृष्टि से भी गंभीर है।

मंच ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मामले में तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आएं और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिल सके।

Chhattisgarh