छग पेंशनर एसोसिएशन 1844 राजनांदगांव के सुधीर शेण्डे नए जिलाध्यक्ष बने

छग पेंशनर एसोसिएशन 1844 राजनांदगांव के सुधीर शेण्डे नए जिलाध्यक्ष बने

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 22 अक्टूबर । विगत 18 अक्टूबर को पेशंनर्स एसोसिऐशन की मासिक बैठक प्यारेलाल स्कूल में दोपहर 12.30 बजे से प्रांरभ हुई मां सरस्वती की पूजा वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूवात हुई ।


प्रांरभ में पेशनरो की समस्याओं के निराकरण के संबध में आवश्यक चर्चा की गई। पश्चात् नये जिलाध्यक्ष के हेतु सुधीर शेण्डे का नाम डोंगरगढ़ के तहसील अध्यक्ष हंसराज साहू एवं डोंगरगांव के अध्यक्ष ज्योतिष राम यादव डोंगरगांव तहसील अध्यक्ष ने समर्थन किया एवं प्रस्तावक पतराम साव (नगर अध्यक्ष) रहे, और सभी पेशंनरों ने ताली बजाकर उनका अनुमोदन किया।

इस प्रकार श्री शेण्डे सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित किए गए। निसार अहमद प्रान्तीय महामंत्री एवं केहरी प्रान्तीय संरक्षक द्वारा शेण्डे को माला पहनाकर, गुलाल लगाकर स्वागत् किया गया। नवम्बर में सभी पेशंवरो को जीवित प्रमाण पत्र बैकों को माध्यम से जमा करना है।

आए हुए नए सदस्यों में रमेश बहेकर सचिव डोंगरगढ़, हेंमत साहू डोगरगढ़, धन्नूलाल महोबिया डोगरगढ़, शंकर वास्कले, फलवेन्द्र सिंह ठाकुर, मनहरणलाल साहू, वाणी विलास गौतम, पुराणिकलाल साहू, सुबोध सिंह ठाकुर, नवीन महोबिया,जगदीश साहू, बांके सिंह ठाकुर, राकेश श्रीवास्तव, देवेश ठाकुर,सुरेन्द्र साव, बुधराम वर्मा,प्रहलाद साहू, प्रेमलाल वर्मा, के.डी. साहू, सऊद अहमद, डोभाराम सिन्हा ने सुधीर शेण्डे का गुलाल लगाकर स्वागत् किया गया । बैठक के अंतिम चरण में दिवगंत पेशंनर साथियो को श्रद्धाजलि दी गई।

Chhattisgarh