निकाय चुनाव : शाम चार बजे तक 68.1 फीसदी मतदान, कई दिग्गजों ने डाले वोट

निकाय चुनाव : शाम चार बजे तक 68.1 फीसदी मतदान, कई दिग्गजों ने डाले वोट

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 11 फरवरी । नगरीय निकायों के लिए डाले जो रहे वोट से चुनाव आयोग ने बड़ी जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक, समस्त नगरीय निकायों को मिलाकर प्रदेश में 4 बजे तक 68.1 फीसदी मतदान हो चुका है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया मतदान

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में किया मताधिकार का प्रयोग। जनता से वोट डालने की अपील की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने डाला वोट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सह परिवार मतदान किया।

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी परिवार सहित बाल मंदिर रायगढ़ मतदान केंद्र क्रमांक 62 में पहुंचे। उन्होंने सपरिवार मताधिकार का उपयोग किया।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने डाला वोट

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील की।

राजेश मूणत ने की वोटिंग

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि, पिछली सरकार ने शहर को गर्त में डाल दिया था। शहर को कबाड़ी के हाथों में दे दिया था, जिसने शहर को कबाड़ बना दिया। इस बार नगरी निकाय चुनाव में सभी जगह बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत होगी। उनका दावा है कि, शहर की महापौर मीनल चौबे बनेंगी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार शहर की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलेगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सपरिवार किया मतदान

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर और वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया। किया।मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया मतदान

रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह पत्नी सहित मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने किया मतदान

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे हनुमान मंदिर पहुंचीं। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आनंद समाज वाचनालय में पहुंचकर मतदान किया।

महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे घर से पूजा-पाठ कर निकली

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे घर से पूजा-पाठ कर निकली। स्वर्गीय माता की तस्वीर को प्रणाम कर उन्होंने जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि, जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। उनका दावा है कि, एक लाख की लीड से जीत होगी। इसके बाद मीनल चौबे मां महामाया मंदिर पहुंची और उनसे आशीर्वाद लिया।

नगरीय निकाय चुनाव में नगर शिक्षाविद दंपति डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी एवं श्रीमती विभा द्विवेदी द्वारा वार्ड न. 43 शिवनाथ महाविद्यालय मतदान केंद्र-124 मे मतदान किया गया

प्रदेश के 173 शहरों में मतदान

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान होगा। प्रदेश के 173 शहरों में मतदान शुरू हो गया है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों के लिए आज वोट डाले जाएंगे। 44 लाख 74 हजार 269 शहरी मतदाता मतदान करेंगे। 22 लाख 525 पुरुष मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 22 लाख 73 हजार 232 महिला वोटर्स वोट डालेंगी। 512 थर्ड जेंडर मतदाता भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 10 में से 9 निगमों में BJP कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। एक EVM पर मेयर और पार्षद के लिए मतदाता वोट देंगे।

Chhattisgarh