रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 27 अप्रैल। मनोहर श्री जैन विहार धाम डोंगरगांव डिपो (महाराष्ट्र )में आर्थिका श्री दुर्लभमति माताजी, मोनिका दीदी सहित अन्य पहुंची। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद लोगों को अपना आर्शीवाद प्रदान किया।

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया कि राज्य में तीन मनोहर श्री जैन विहार धाम हैं। इसमें से डोंगरगांव स्थित धाम में आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी, आचार्य गुरुवर श्री समयसागर जी संघस्थ आर्थिका श्री आदर्शमती माताजी के संघस्थ आर्थिका श्री दुर्लेभमती माताजी के साथ सात आर्थिका माताजी और बहनों ने रात्रि विश्राम किया।
इस दौरान उन्होंने विहार धाम के पदाधिकारियों को अपने आर्शीवचन के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।