प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बच्चों को पौधों का वितरण, पर्यावरण जागरूकता का सुंदर संदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बच्चों को पौधों का वितरण, पर्यावरण जागरूकता का सुंदर संदेश

भिलाई(अमर छत्तीसगढ) 27 अप्रैल, छ.ग:-  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित राजयोग भवन में   आयोजित डिवाइन ग्रुप की साप्ताहिक कक्षा में आज एक विशेष पहल देखने को मिली।

 हर रविवार प्रातः 8 से 10 बजे तक संचालित होने वाली इस कक्षा में आज सभी बच्चों को पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों को राजयोग मेडिटेशन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान करना था, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक बनाना रहा। 

सभी बच्चों को विशेष होमवर्क दिया गया की अपने से छोटे और बड़ों की,पशु पक्षियों की और आप सभी को दिए गए पौधों की (समय पर पानी देकर) प्रेम से आत्मिक पालना करनी है।

ज्ञात हो कि प्रत्येक रविवार  क्लास 4 से क्लास 9 तक के बच्चों के लिए आयोजित यह डिवाइन ग्रुप की क्लास    विगत 20 वर्षों से भी अधिक समय से अनवरत सफलता पूर्वक चल रहा है।

Chhattisgarh