अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ) 13 मई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अंबिकापुर पहुंचे। जहां वे पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वो नवनिर्मित 51 हजार पीएम आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाया। आवास प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया। सरगुजा सम्भाग अंतर्गत निर्मित प्रधानमंत्री जनमन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने भारतीय सेना को प्रणाम करते हुए कहा कि, जिन्होंने हमारी बेटियों की मांग का सिन्दूर उजाड़ा। उन्हें भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि, हम पहले छेड़ेगे नहीं, यदि हमें छेड़ा तो, फिर हम छोड़ेंगे भी नहीं। बड़ी अकड़ दिखाता था पाकिस्तान, लेकिन युद्ध में तीन दिन नहीं टिका। हमारी सेना के जवानों को प्रधानमंत्री ने कह दिया कि, खुली छूट है कार्रवाई करने की। पाकिस्तान का कोई इलाका नहीं था, जो हमारे आक्रमण की जड़ में ना हो। सौ से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।
उनके आतंक के अड्डे मलबे के ढेर में बदल गए और आज भी पीएम मोदी ने कहा है कि, रोका नहीं है… सिर्फ स्थगित किया है। यदि पाकिस्तान ने हरकत की तो दुनिया के नक़्शे पे नाम नहीं बचेगा। यह भारत का शौर्य है कि, तीन दिन में पाकिस्तान की सेना घुटने पर आ गई और इसलिए अभी युद्ध विराम है।
उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कह रहे थे कि, आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। एक पाप किया था भूपेश बघेल की सरकार ने आपके मकान छीन लिए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मकान भेजते थे। लेकिन इन्होने मकान नहीं बनाए और लाखों लोगों के मकान छीन लिए। भूपेश बघेल को उन्ही गरीबों की हाय लगी है। इसलिए पता नहीं चल रहा है कि, आज कहां चले गए।

उन्होंने गरीबों के मकान छीने थे। लेकिन हमारा प्रण था कि, बीजेपी की सरकार बनने के बाद आवास दिए जाएंगे। इसलिए हमने जो कहा वो किया। वर्ष 2018 में जीतने मकान बचे थे, मैं 3 लाख मकानों का स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप रहा हूं। अब छत्तीसगढ़ में कोई भी शेष नहीं है। जिसके बाद उन्होंने स्वीकृति पत्र सीएम और डिप्टी सीएम को सौंपा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने आगे कहा कि, यदि सर्वे में किसी की नाम छूट गया हो। वे आवास प्लस में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। अभी 28 हजार मकानों का सर्वे हुआ है। हमने तय किया है कि, वेरिफिकेशन के बाद एक बार फिर मकान दिए जाएंगे।
तरसा दिया कांग्रेस ने एक भी मकान नहीं दिए और उसमें भी मापदंड बदल दिए। कांग्रेस ने शर्तें लगाई थी कि, जिनके पास स्कूटर, मोटरसाइकिल होगी, उनको मकान के पैसे नहीं देंगे। लेकिन अब स्कूटर मोटरसाइकिल होगी, तब भी पक्के मकान के पैसे दिए जाएंगे। सर्वे करके उनका नाम जोड़ा जाएगा। पहले एक नियम था कि, जिनकी 10 हजार रुपये तक आमदनी होगी उन्हें पक्के मकान नहीं दिए जाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि, 15 हजार प्रतिमाह आमदनी वाले को भी पक्के मकान दिए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि, ढाई एकड़ तक जिनकी सिंचित जमीन है उनको भी मकान दिए जाएंगे और पांच एकड़ तक जिनकी असिंचित जमीन है उनको भी मकान दिए जाएंगे। यह आपकी सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।
विकसित भारत के लिए, विकसित छत्तीसगढ़ होना आवश्यक है। हमारी बहने क्यों रोयें और हाथ फैलाएं। आजीविका मिशन का बहुत शानदार काम हुआ है। बहनों को लखपति दीदी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। गांव के हर गरीब को जोड़कर उसे समृद्ध बनाना है।
धान के साथ पशुपालन, मछली पालन और कई क्षेत्रों में वृद्धि करके उनकी आय को बढ़ाएंगे। इस सरकार को बधाई जो 3100 में धान खरीद रही है। हमारे पास 16 हजार वैज्ञानिक हैं। इसलिए हमनें फैसला किया है कि, 29 मई से 4 जून तक चार- चार के ग्रुप में वैज्ञानिक हर जिले में जाएंगे। श्री चौहान ने आगे कहा कि, संविधान में संशोधन करके एक साथ चुनाव कर रहे हैं। इसमे तकलीफ क्या है, दो बटन में तकलीफ क्या? एक ही साथ विधानसभा और लोकसभा का चुनाव होना चहिए। मकान तो बढ़िया बनाएंगे ही इसके साथ ही देश हमारे लिए सबसे पहले है।