ऑनलाइन विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन 25- 26 मई को

ऑनलाइन विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन 25- 26 मई को

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 13 मई। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की मंगल परिणय टीम द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल के मार्गदर्शन में Zoom मीटिंग के माध्यम से एक भव्य ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आयोजन तारीख: 25 – 26 मई 2025 को किया जा रहा है। माध्यम होगा Zoom (ऑनलाइन)। 
महिला संगठन की प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती गंगा अग्रवाल एवं महामंत्री श्रीमती निधि अग्रवाल ने बताया कि , कोई भी अग्रवाल बंधु अपने घर पर रहकर भी इस परिचय सम्मेलन का हिस्सा बन सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगल परिणय हेतु श्रीमती शोभा केडिया कोरबा को संयोजक बनाया गया है साथ ही सह संयोजक राजेश अग्रवाल रायपुर, रजनी अग्रवाल कोरबा, ज्योति अग्रवाल कोरबा, नीता डालमिया मुंबई, शशि अग्रवाल कोरबा को बनाया गया है।

डॉ अशोक अग्रवाल ने इस सम्मेलन की विशेषताएं बताते हुए कहा कि, मुख्य आयोजन स्थल होटल एंट्री पॉइंट, ट्रांसपोर्ट नगर, रावा भाटा रायपुर है। प्रतिभागी घर बैठे जुड़ सकते हैं, कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं, नि:शुल्क सहभागिता, 2 मिनट में आपका संपूर्ण परिचय, देश और विदेश के अनेक प्रतिभागियों से रूबरू होने का अवसर, भीड़ और यात्रा की सुविधा से मुक्ति है। 

Chhattisgarh