राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ) 13 मई । मध्य भारत में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षाफल आज सीबीएसई द्वारा घोषित कर दिए गए हैं, जो कि उत्कृष्ट रहे हैं। घोषित नतीजों में युगान्तर के कुल 17 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक अर्जित करके विद्यालय और नगर का नाम गौरवान्वित किया है, जिसमें संस्कृति सिंघानिया ( 94%), जिया अग्रवाल (91.4%), मनेन्द्र कुमार (90.8 %), सिद्धार्थ महापात्रा (90%), ओजस अग्रवाल (89.6%), विपुल संजय सोमकुवर (89.2%), प्रीति राणा (88.4%), ओम अग्रवाल (88.2%), नेहल जैन (88%), अपर्णा मेहर (87.6%), अपूर्वा अजित (86.8%), मारिया खत्री (86.4%), नन्द कुमार (86.4%), वेन्या असाटी (85.6%), अरविंद कुमार टंडन (85.4%), देविका (85.4%), लक्ष्य जायसवाल (85.4%) प्रमुख हैं। 105 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।विद्यालय का परीक्षाफल 99% रहा।
साक्षात्कार के दौरान प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों ने बताया कि हमें युगांतर के शिक्षक-शिक्षिकाओं का कुशल मार्गदर्शन समय समय पर मिलता रहा और यहाँ शैक्षणिक वातावरण बहुत ही अच्छा है, जिसकी वजह से हम सभी अच्छा रिजल्ट दे पाए।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटड़िया, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, नरेंद्र कोटड़िया सहित युगांतर परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने समस्त छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य पर फोकस करने से ही विद्यार्थी मनवांछित सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

