भिलाई(अमर छत्तीसगढ) 17 मई। महिला महाविद्यालय में आयोजित नौवीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराते चैंपियन शिप का आयोजन छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के तत्वावधान मे किया गया । जिसमें प्रदेश के बीस जिलों के कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (के .आई.ओ.) से संबद्धता प्राप्त 400 खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों में भाग लिया। जिसमें राजनांदगांव जिला कराते संघ के खिलाड़ियों ने शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर 12 स्वर्ण पदक, 08 रजत पदक, एवं 04 कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।
सब जूनियर बालिका वर्ग में अहाना प्रसाद को फाइट में स्वर्ण पदक, काता में रजत पदक, भैरूसी साहू को काता में स्वर्ण फाइट में रजत पदक, अवनी खंडेलवाल को काता में स्वर्ण , फाइट में स्वर्ण पदक , दीतिशा साहू रजत पदक, नितिशा निपने को कुमिते में रजत पदक, काता में कांस्य पदक, पारुल साहू काता में स्वर्ण पदक कुमिते में रजत पदक, ख्याति साहू कुमिते में स्वर्ण पदक.
बालक सबजूनियर वर्ग में अनंत खंडेलवाल को काता में स्वर्ण पदक, मानविक सेठिया को काता में स्वर्ण पदक, कुमते में स्वर्ण पदक, शिवांश सोनी को काता में रजत पदक कुमते में रजत पदक, कविश शाह को काता में स्वर्ण पदक कुमिते में कांस्य, रिधांश चावड़ा कुमिते में कांस्य पदक, कबीर साहू कुमिते में कांस्य, हिमांशु झा कुमिते में रजत पदक, काटा में कांस्य पदक.
कैडेट वर्ग में भास्कर साहू को कुमिते में स्वर्ण पदक .
जूनियर वर्ग में शेख हमजा को कुमिते मे स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। स्वर्ण पदक प्राप्त सभी खिलाड़ी अगामी 11से 15 जून तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे स्पर्धा में भाग लेने 09 जून को शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में रवाना होंगे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय तिवारी , महासचिव अमल तालुकदार, कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्माय नायडू , कोषाध्यक्ष डी रमेश, उपाध्यक्ष मुरली सिंह भारद्वाज, उपाध्यक्ष जी अमर, शशांक गुप्ता , सहसचिव हर्षा साहू, एवं छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।