रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी की विरोध में कांग्रेस मंगलवार को आर्थिक नाकेबंदी करने जा रही है।

इसे लेकर रणनीति तैयार कर प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।


