रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 21 जुलाई। शराब घोटाले मामले में EOW ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। EOW ने मनीष मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि संजय और मनीष नेक्सजेन पॉवर कंपनी बनाकर FL 10 लाइसेंस लेकर प्रदेश में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई करते थे।
आपको बता दें कि मनीष और संजय कुमार आपस में सगे भाई हैं। संजय कुमार पेशे से चार्टड अकाउंटेंट हैं। अभिषेक सिंह पूर्व में आबकारी घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है। तीनों आरोपियों को EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।

