ACB का एक्शन : 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए बाबू गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के एवज में मांगे थे पैसे

ACB का एक्शन : 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए बाबू गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के एवज में मांगे थे पैसे

सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ) 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को एसीबी की टीम ने सूरजपुर तहसील कार्यालय में छापा मारा और बड़े बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी बाबू से बंद कमरे में ACB की टीम पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाबू जुगेश्वर राजवाड़े ने जमीन नामांतरण के एवज में पीड़ित से 25 हजार रुपए मांगा था। लेकिन वह उसे रिश्वत देना नहीं चाहता था। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप बिछाकर बाबू को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल आरोपी बाबू से पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh