एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता : जनताना सरकार का उपाध्यक्ष मोड़ियम सुक्कू गिरफ्तार, कई विस्फोटक सामग्री बरामद

एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता : जनताना सरकार का उपाध्यक्ष मोड़ियम सुक्कू गिरफ्तार, कई विस्फोटक सामग्री बरामद

बीजापुर(अमर छत्तीसगढ) 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने डल्ला आरपीसी जनताना सरकार के उपाध्यक्ष मोड़ियम सुक्कू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना बासागुड़ा और कोबरा 210 ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुम्हारपारा- धरमापुर के मध्य से डल्ला आरपीसी जनताना सरकार के उपाध्यक्ष मोड़ियम सुक्कू को (35 वर्षीय) गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार नक्सली के पास से कई विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया।

1 टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, पावर सोर्स बैटरी और जमीन खोदने का औजार बरामद किया गया। गिरफ्तार माओवादी के खिलाफ थाना बासागुड़ा में 1 स्थाई वारंट भी लंबित है।

सीआरपीएफ 74 वी बटालियन के “ई व एफ” कंपनी ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने लखपाल क्षेत्र के जंगल में 10 किलो ग्राम का आईईडी प्लांट किया था। इसे बीडीएस टीम ने विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।

Chhattisgarh