नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या : डिप्टी सीएम साव बोले- माओवादी बौखलाहट में नक्सली कर रहे ऐसी कायराना हरकत

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या : डिप्टी सीएम साव बोले- माओवादी बौखलाहट में नक्सली कर रहे ऐसी कायराना हरकत

बीजापुर(अमर छत्तीसगढ) 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। घटना तर्रेतम थाना क्षेत्र के छुटवाई गांव की है. हत्या की जिम्मेदारी स्मॉल एक्शन जगरगुंडा एरिया कमेटी ने ली है। डिप्टी सीएम अरूण साव ने इस घटना की निंदा की और कहा कि नक्सली बौखलाहट में कायराना हरकत कर रहे हैं।

इस घटना की उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र नक्सलवाद अब अपने अंतिम समय पर है। बौखलाहट में आकर नक्सली कायराना हरकत कर रहे हैं। सुरक्षा बल पूरी सावधानी और सजगता से कार्रवाई कर रहे हैं। नक्सलियों के इस कायराना करतूत से बस्तर की जनता डरने वाली नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। इस घटना में मारे गए ग्रामीणों की पहचान 55 वर्षीय कवासी जोगा और 50 वर्षीय मंगलू कुरसम के रूप में हुई है।

4-5 अज्ञात नक्सली ने उनके घरों से बाहर बुलाकर लाए फिर सरेआम निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इलाके में दहशत का माहौल है।

Chhattisgarh