माईनर एक्ट के तहत 06 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

माईनर एक्ट के तहत 06 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ) 21 जुलाई।

• एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।

• माईनर एक्ट के तहत 06 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

• आम जगह पर शराब सेवन करने एवं आम जगह पर शराब पिने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ), 21 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, श्रीमती कौशिल्या साहू, श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो,प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

   जिसके तहत 20 जुलाई 2025 को थाना नवागढ एवं खम्हरिया में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं आम जगह पर शराब पिने की सुविधा उपलब्ध कराने का 02 प्रकरण में 02 आरोपी 1. विजय सोनी उम्र 45 वर्ष, निवासी पडकीडीह, थाना नवागढ, 2. जसपाल सिन्हा उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 12 सैगोना, थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36(च) एवं धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं।   

इसी क्रम में 20 जुलाई 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना बेरला में 03 प्रकरण में 04 व्यक्ति, थाना परपोडी में 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत  04 प्रकरण में 06 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
Chhattisgarh