राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 22 जुलाई ।शनिवार 19 जुलाई को जिला मुख्यालय मोहला के गोण्डवाना भवन में प्रदेश पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों की उपस्थिति में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की गई। जिसमें श्री अरविंद गोटे निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
श्री गोटे को अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला मोहला मानपुरमअंबागढ़ चैकी के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसी तरह निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान श्री शिव कलामे निर्विरोध महासचिव बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि श्री गोटे पिछले कार्यकाल में भी निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

मोहला विकासखण्ड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम वासड़ी निवासी श्री गोटे वर्तमान में व्याख्याता भौतिक शास्त्र के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्हाटी विकासखण्ड अंबागढ़ चैकी में पदस्थ है।
वे विद्यार्थी जीवन से ही अनेक सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर चूके हैं। गोण्डवाना भवन मोहला में आयोजित जिला पदाधिकारियों के निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सेवानिवृत्त डीआईजी डीआर आचलाए गोण्डवाना समाज के संभागीय सचिव पूर्णानंद नेताम अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक कमलेश धु्रव प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोहला मानपुर जिले के प्रभारी श्री सिंह कंवर प्रदेश प्रतिनिधि एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री ठाकुर जिला अध्यक्ष राजनांदगांव लेखराम मात्रा सहित जिला संरक्षक एमआर नायकए संत कुमार नेताम खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ सोनउराम कोवाचीए पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री टीआर पिस्दा

